The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

सुशील शुक्ला का सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Spread the love

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ हुई ठगी के मामले को लेकर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा नेताओं के दिन सही नहीं चल रहे हैं और सरकार का खौफ खत्म हो गया है, जिसके चलते रसूखदारों से पैसे उगाही और ठगी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने नितिन नवीन के पीए के नाम पर ठगी का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। सुशील शुक्ला ने यह भी कहा कि इससे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ भी लूट की घटना हो चुकी है और अब एक विधायक के साथ ठगी होना यह दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को इस तरह के मामलों में टिप्पणी करने के बजाय देशहित में काम करना चाहिए, जबकि कांग्रेस नेता सुशील शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को भाजपा से किसी प्रकार की सलाह की आवश्यकता नहीं है और रामभद्राचार्य पर की गई टिप्पणी को सही ठहराया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *