The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

होली के बाजार में इस बार पुष्पा फिल्म से जुड़ी टीशर्ट काफी ट्रेंड में

Spread the love

रायपुर। रायपुर समेत आसपास के लगभग हर शहर में होली के बाजार में इस बार रौनक थोड़ी अलग है। बीते 2 सालों में कोविड-19 के असर की वजह से होली का रुझान बाजारों में कम देखने को मिल रहा था। मगर इस बार रंग और पिचकारी की खरीदारी लोग जमकर कर रहे हैं। बच्चों को लेकर महिलाएं भी बाजार में शॉपिंग करती नजर आई, रायपुर शहर में आजाद चौक आमापारा, संतोषी नगर, टाटीबंध, राठौर चौक और गोल बाजार जैसे इलाकों में होली का बाजार सजा है।
होली के बाजार में इस बार पुष्पा फिल्म से जुड़ी टीशर्ट काफी ट्रेंड में है। सफेद टीशर्ट में एक्टर अल्लू अर्जुन की तस्वीर है। फिल्म के मशहूर डायलॉग में झुकेगा नहीं होली खेलेगा इस तरह की बातें लिखी हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *