The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

एक्टर टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’,29 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Spread the love

THEPOPATLAL एक्टर टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। टाइगर ने खुद भी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बबलू ढूंढने से नहीं, किस्मत से मिलता है। डबल एक्शन, डबल ड्रामा, डबल एंटरटेनमेंट, डबल ‘द हीरोपंती’। और आपकी किस्मत है अच्छी, क्योंकि आ रहा हूं मैं मिलने आपसे इस ईद। ‘हीरोपंती 2’ का ट्रेलर आ गया है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में टाइगर के अलावा तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor