The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

फायर ब्रिगेड की गाड़ी मोड़ पर खड़ी गाड़ी से टकराई ड्राइवर की मौत

Spread the love

धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां आग बुझाने के लिए जा रहा अग्निशमन वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हादसा दुगली थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब नगरी से धमतरी जिले के बागतराई क्षेत्र में लगी आग बुझाने के लिए रवाना हुआ फायर ब्रिगेड वाहन गट्टासिल्ली मोड़ के पास पहले से खड़े तूफान वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अग्निशमन वाहन चला रहे नगरी निवासी फलेंद्र साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में मौजूद कंडक्टर राजू साहू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन संचालन में सावधानी की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *