The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जवाहर उद्यान के पास जंगल में मिला बुजुर्ग की खून से लथपथ लाश,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र के जवाहर उद्यान के पास जंगल में बुजुर्ग की खून से लथपथ लाश मिली है। जवाहर उद्यान जंगली क्षेत्र है यहां बीएसपी समेत आस-पास के इलाके का कचरा डंप किया जाता है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह ही इस इलाके में पहुंचा था। जहां किसी अज्ञात शख्स ने उसे मार दिया और वारदात को अंजाम देकर भाग निकला है। पुलिस को इस बात की सूचना तब मिली, जब आस पास के लोग दोपहर को इस इलाके में पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि बुजुर्ग के सिर से काफी खून बह चुका है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है। मरने वाले बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है बुजुर्ग कि उम्र 60 से 65 साल के करीब है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *