The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

नक्सलियों की बड़ी साजिश को पुलिस ने किया विफल,10 किलो के केन बम व अन्य सामग्री के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार

Spread the love

THEPOAPTLAL झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया है। गिरिडीह से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 10 किलो के केन बम व अन्य सामग्री बरामद की गई है। ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। 26 जनवरी की रात इन्होंने गिरिडीह में ही रेल पटरियों को उड़ा दिया था। तलाशी अभियान में गिरिडीह पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिल गई। तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर ‘प्रतिरोध सप्ताह’ के दौरान एक और बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। तीनों गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान राजू मुर्मू, अजीत बेसरा और बिजय सोरेन के रूप में हुई। इनके पास से 10 किलोग्राम का एक केन बम, 50 से अधिक पोस्टर, एक देसी तमंचा, कारतूस, मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *