Wednesday, November 4, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

Spread the love

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना एवं एडिशनल एसपी लखन पटले द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई के दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल कियाोर पटेल के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर सरिया पुलिस द्वारा महानदी के किनारे बसे ग्राम पिहरा पर शराब रेड कार्रवाई किया गया। थाना प्रभारी सरिया के.के. पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव के बाहर नदी किनारे कुछ व्यक्तियों अवैश शराब भट्ठी पर महुआ शराब बनाया जा रहा है। थाना प्रभारी द्वारा दो पुलिस पार्टी बनाकर मुखबिर के बताये स्थान पर ग्रामीणों को साथ लेकर भोर में ग्राम पिहरा में दबिश दिया गया। पुलिस के आने की भनक लगने पर शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गये । पुलिस पार्टी द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर आरोपियों द्वारा तैयार किया गया लगभग 150 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के लिये रखा गया 50 बोरी महुआ पास तथा शराब निर्माण के लिए बनाये गये चूल्हा ,दो बर्तन , 10 प्लास्टिक डिब्बे, प्लास्टिक बोरी को मौके पर नष्टीकरण किया गया । थाना प्रभारी के.के.पटेल द्वारा ग्राम कोटवार से मुनादी कराकर गांव के लोगों को अवैध शराब बनाने एवं बिक्री करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही थाना प्रभारी सरिया द्वारा ग्राम रक्षा समीति के सदस्यों को ऐसी अवैधानिक कृत्यों की सूचना तत्काल पुलिस को देने निर्देशित किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor