The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विश्व हिंदू परिषद की बड़ी रैली के आयोजन से दुर्ग शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा

Spread the love

THEPOPATLAL हनुमान मंदिर को बचाने के लिए सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की बड़ी रैली के आयोजन से दुर्ग शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। परिषद के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे एकत्रित हुए। इसके बाद यहां उनके द्वारा राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन की गलत कार्रवाई को लेकर बातें रखी गईं। थोड़ी देर बाद यहां से विहिप की विशाल रैली निकली जो कलेक्टर ऑफिस में जाकर खत्म हो गई। रैली के मद्देनजर पुलिस ने भी दुर्ग शहर को छावनी में तब्दील कर दिया था। रैली में हजारों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद के अलावा बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। बताया गया कि संगठन के 11 कार्यकर्ता कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने गए थे। यहां कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जो सड़क चौड़ीकरण के लिए जो भी काम होगा। वह न्याय संगत होगा, किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor