The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग न्यूज़ :अन्तर्राजीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,14 किलों 700 ग्राम गांजा और कार जब्त

Spread the love


”संजय चौबे”
बालोद/रायपुर। जिले के गुरुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार सवार अन्तर्राजीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 किलों 700 ग्राम गांजा जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 सितंबर को गुरुर थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान सामने से आ रहे एक सफेद रंग की कार क्रमांक CG 13 AN 1345 चालक पुलिस चेंकिग को देखकर चारामा कि ओर से आकर पुरूर की ओर भागने लगा। जिसका पीछा करते NH 30 बालोदगहन तिराहा सड़क पर रोका गया एवं कार का चाबी कब्जा में लेकर सड़क किनारे खड़ा कराकर कार चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम गोविंद कुमार पिता स्व0 राजदेव राम उम्र 22 साल निवासी ग्राम जौहरगंज वार्ड नं. 07 मोतीलाल नगर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर यूपी का रहने वाला बताया। कार चालक गोविंद कुमार को पूछताछ करने पर पहले गोलमोल जवाब देने लगा, कड़ाई से पूछताछ करने पर पीछे सीट नीचे पर मादक पदार्थ गांजा होना बताया। कार की तलाशी लेने पर पीछे सीट के नीचे कुल 28 पैकेट छोटे बड़ा जो खाकी रंग के टेप से लपेटा गया,14 किलों 700 गांजा बरामद हुआ। आरोपी को मादक पदार्थ गांजा रखने व परिवहन करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देने पर आरोपी गोविंद कुमार द्वारा कोई कागजात नही होना नोटिस में ही लिखकर दिया बाद मादक पदार्थ गांजा कुल 14.700 किलों ग्राम किमती 1,47,000/रूपया कार क्रमांक CG 13 AN 1345 उक्त कार किमती 2,50,000/रूपया जुमला जुमला किमती 3,97,000/रूपया को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20(b) के तहत करवाई किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *