The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

एफआईएच प्रो लीग टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की,चीन को 7-1 से दी शिकस्त

Spread the love

THEPOPATLAL भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। सविता पुनिया की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने अपने पदार्पण मुकाबले में चीन को करारी मात दी। मस्कट के सुल्तान क़ाबूस काम्प्लेक्स में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में चीन को 7-1 से शिकस्त दी। भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन भारतीय टीम ने अंतिम 12 मिनट में ताबड़तोड़ 5 शानदार गोल किए। भारत की तरफ से पहला गोल नवनीत कौर ने 5वें मिनट में दागा। इसके बाद 12वें मिनट में नेहा ने दूसरा गोल करके टीम को पहले क्वार्टर में 2-0 की शानदार बढ़त दिला दी। इसके बाद वंदना कटारिया 40वें, सुशीला चानू 47वें और 52वें, जबकि शर्मीला देवी ने 48वें और गुरजीत कौर 50वें मिनट में शानदार गोल किए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor