The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

इंटरस्टेट कराते प्रतियोगिता के लिए 8 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Spread the love

संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। राजिम कराते अकैडमी से 8 खिलाड़ियों का चयन इंटरस्टेट के लिए हुआ है। कराते प्रशिक्षक मास्टर खिलावन‌ साहू ने बताया यह प्रतियोगिता मंदिर हसौद में 4 मई को होना है। जिसमें बालिका वर्ग में मोक्षिका साहू डुनिशा साहू, दीक्षा साहू शामिल है बालक वर्ग में एकांत सोनसार्वा ,यांशु साहू,थनेश्वर साहू,टीकम तारक शामिल है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के मन में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और वे नियमित 3 घंटे कराते का अभ्यास कर रहे हैं आगे उन्होने बताया गरियाबंद क्षेत्र में भी गरियाबंद क्षेत्र में भी बहुत अच्छे अच्छे खिलाड़ी हैं जिनको कराटे मार्शल आर्ट का परफेक्ट ट्रेनिंग देकर उनकी कला को निखारने का काम अकैडमी में हुआ है। राजिम में कराते का निशुल्क प्रशिक्षण देकर लोगों को आत्मनिर्भर और फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहे हैं इन प्रतिभागियों का चयन होने पर छत्तीसगढ़ रेनबुकान कराते संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंटरनेशनल कराते मास्टर नीलकंठ साहू, शेखर साहू ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *