The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ दौरे पर आए राहुल गांधी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए,पुलिस की तमाम तैयारियां हुई फेल

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ दौरे पर आए राहुल गांधी को भाजपा ने काले झंडे दिखाए। पुलिस की तमाम तैयारियों को धता बताते हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल के काफिले के पास पहुंचने में कामयाब रहे। रिंग रोड वाले हाईवे पर राहुल गांधी का काफिला जब साइंस कॉलेज की तरफ बढ़ रहा था, तभी अशोका मिलेनियम के पास सड़क की दूसरी ओर से भागते हुए भाजपा कार्यकर्ता आए। सड़क के एक तरफ राहुल गांधी का काफिला गुजर रहा था, दूसरी तरफ भाजपा के नेता हाथों में काला झंडा लिए नारेबाजी कर रहे थे।यह सब देखकर सड़क पर तैनात पुलिस कर्मी भागकर पहुंचा और भाजपाइयों को सड़क पार करने से रोका। राहुल गांधी के काफिले को सुरक्षा के लिहाज से फॉलो कर रहा छत्तीसगढ़ पुलिस जवानों का एक दस्ता फौरन कार से पहुंचा और भाजपा नेताओं को दबोचा गया। पुलिस के साथ भाजपा नेताओं की झूमाझटकी भी हुई। इसमें एक कार्यकर्ता की शर्ट भी फट गई, मगर वो नारेबाजी करता रहा। इन सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *