The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

Breaking-पत्नी को तड़पता देख पति पहुँचा छुड़ाने, करेंट से दोनों की हुई मौत

Spread the love

भानपुरी l थाना भानपुरी क्षेत्र के ग्राम मधोता के साधुपारा में रहने वाली एक महिला खेत मे काम कर रहे पति को खाना देने के लिए जैसे ही पहुँची की अचानक करेंट की चपेट में आ गई, जिसके बाद पत्नी को तड़पता देख पति उसे बचाने के लिए आ गया, जहाँ दोनो की मौत हो गईl घटना की जानकारी लगते ही गाँव मे मातम छा गयाl वही गाँव मे दोनों परिवारों में रो रो कर बुरा हाल हो गया हैl घटना कि जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुँची, वही साथ मे फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही हैl
मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसडीओपी घनश्याम कामड़े ने बताया कि साधुपारा निवासी देवनाथ घर से 1 किमी दूर अपने खेत मे शनिवार की सुबह काम कर रहा था कि करीब 9 बजे के लगभग उसकी पत्नी मुठली खाना लेकर पहुँची ही थी कि खेत के पहले ही एक बिजली तार के चपेट में आ गईl करेंट लगते ही महिला तड़पने लगी, जिसे खेत मे काम कर रहे उसके पति देवनाथ ने देख उसे बचाने के लिए पहुँचा, जहां करेंट लगने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, घटना को आसपास के लोगो ने देखते हुए परिजनों को सूचना दीl जहां पति पत्नी की मौत की सूचना लगते ही गाँव मे मातम छा गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है, वही फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई हैl

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *