The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चलती दोपहिया वाहन से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,करीब दो लाख का सामान जब्त

Spread the love

रायपुर। दोपहिया वाहन में सवार होकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी योगेश भारती ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था। बताया की प्रार्थी 29 सितंबर को अपनी पत्नी एवं अपने बेटा के साथ अपनी एक्टिवा वाहन से बाजार से वापस अपने घर जा रहा था इसी दौरान महादेव घाट रोड सुमित बाजार के पहले मोटर सायकल सवार अज्ञात चालक ने प्रार्थी की पत्नि के हाथ में रखें पर्स जिसमें सोने के जेवरात, मोबाईल फोन, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं एटीएम कार्ड रखा था जिसे पत्नि के हाथ से चोरी कर फरार हो गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 378/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस को मुखबीर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मंदिर हसौद निवासी सोमेश वैष्णव को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 1,80,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – सोमेश वैष्णव पिता स्व0 खेमू दास वैष्णव 32 साल निवासी ग्राम कुरूद थाना मंदिर हसौद रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *