The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ग्राहक और चार महिलाएं गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। पुलिस ने शुक्रवार को एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सरकंडा थाना पुलिस ने बंगालीपारा में दबिश देकर 4 महिलाओं और एक पुरूष को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद किया है।
इसकी शिकायत मोहल्ले वालों ने पुलिस से की। इस पर एसपी पास्र्ल माथुर ने सिविल लाइन सीएसपी के नेतृत्व में टीम को भेजा। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर एक ग्राहक, महिला दलाल और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाली 40 वर्षीय महिला शहर की युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराती थी। लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। घटना की सूचना पर पुलिस की एक टीम महिला के ठिकाने पर नजर रख रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने बंगालीपारा इलाके में दबिश दी और 4 महिला और एक पुरूष को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *