The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

खाना नही देने पर गुस्साए युवक ने पत्नी को डंडे से पीट—पीटकर मार डाला

Spread the love

कोंडागांव।कोडागांव जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। आरोपी खाना नही देने पर पत्नी को पिटाई करने लगा। फिर डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिर मृतका के भाई सूजन सिंह मंडावी ने अपनी बहन धनबति मरकाम की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। सूजन ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा हीरामन (35) हमेशा किसी न किसी बात पर बहन के साथ विवाद करता रहता था।वहीं हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।पुलिस को सूचना मिली की आरोपी गांव के ही किसी घर में छिपकर बैठा हुआ है। जिसके बाद कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर हीरामन को गिरफ्तार कर लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *