The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग न्यूज़ / गणेशोत्सव के लिए सड़क किनारे सजी कई दुकानो के गणेश प्रतिमा में तोड़फोड़,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


रायपुर। आजाद चौक थाने के पास आमापारा इलाके में गणेशोत्सव को लेकर कई दुकानदारों ने गणेश प्रतिमाओं की दुकानें लगाई है । बीती रात कुछ दुकानों में गणेश प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि इससे उनको लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
मूर्तिकार नारायण प्रजापति ने बताया कि आमापारा की सड़क के किनारे वह गणेश प्रतिमाओं की दुकान लगाते हैं। बुधवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार है। देर रात अपनी दुकान बंद कर प्रतिमाओं को ढंक कर घर चले गए थे। सुबह लौटे तो देखा कि गणेश जी की प्रतिमाएं किसी ने तोड़ दी हैं।
किसी प्रतिमा के दोनों हाथ टूटे हुए थे तो किसी प्रतिमा की सूंड गायब, सर टूटकर लटका हुआ था। मूर्तिकार ने दावा किया है कि 100 से ज्यादा प्रतिमाओं को किसी ने तोड़ा है। सभी प्रतिमाएं तितर-बितर थीं ऐसा लगा मानो किसी ने धक्के दे देकर प्रतिमाओं को इधर से उधर गिराया और तोड़ दिया।भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए शाम को मूर्तिकारों के साथ टूटी हुई प्रतिमा लेकर आजादचौक पुलिस थाना पहुंचे ।शिकायत पर पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है जिससे यह पता लयाया जा सके की मूर्ति कैसे टूटी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor