The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों ने पैरा डालकर जलाई ड्रिलिंग मशीन

Spread the love

बीजापुर/रायपुर । प्रदेश में कोरोना मरीजों में लगातार कमी आ रही है। गुरुवार को पॉजिटिविटी। जिले के पामेड़ को बीजापुर से जोड़ने वाली सड़क में चिंतावागु नदी में पुल निर्माण के लिए लगी स्वाइल टेस्ट मशीन (ड्रिलिंग) को देर रात नक्सलियों ने पैरा डाल कर आग की कोशिश की पर आग पूरी तरह नहीं लग पाई। एएसपी डॉ पंकज शुक्ल ने बताया की देर रात करीब दस बजे चिंतावागु नदी में लगे मिट्टी परीक्षण मशीन में आग लगाने की कोशिश की थी। जब आग की लपटें को जवानों ने देखी तो फौरन पैरालाइट फायर किया गया। जिसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद जवान भी मौके पर पहुंच गए थे। पामेड़ के चिंतावागु नदी में पुल बन जाने से बासागुडा इलाके के पुसबाका, गगनपल्ली, कंवरगट्टा, धर्मारम आदि गांव पामेड़ से सीधे जुड़ जाएंगे। यह मार्ग करीब 47 किमी का है जो कि निर्माणधीन है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor