The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बासनवाही रेत खदान में नियमों को ताक पर रख किया जा खदान संचालन जबरन वाहनों में क्षमता से अधिक भरा जा रहा रेत व ली जा रही मोटी रकम कलेक्टर एसपी से हुई शिकायत

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। बालोद परिवहन संघ द्वारा जिले के चारामा क्षेत्र बासनवाही रेत खदान में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक 4500 रूपये गाड़ी मालिकों से अवैध वसूली किये जाने व शासन के नियमों को ताक पर रख खदान को संचालित जैसी शिकायत को लेकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कांकेर जिले में बासनवाही में भार क्षमता के अतिरिक्त वाहनों में माल लोड किया जा रहा है । लोडिंग शासन के निर्धारित दर पर किया जाना है लेकिन रेत खदान में वाहन के भार क्षमता से अधिक रेत गाड़ियों में भरा जा रहा है जिले में जो वैध रेत खदान संचालित है उसमें शासन के द्वारा लोडिंग एवं रायल्टी दर को रेत खदान विवरणी बोर्ड पर दर्शाया जावे । संचालित खदान मालिक द्वारा किसी भी वाहन को बिना रायल्टी ना जाने दिया जावे । संचालित रेत खदान में वाहन क्षमता के अनुरूप माल लोड करने की व्यवस्था खदान संचालक द्वारा किया जावे अतिरिक्त भार ना दिया जावे । वाहन मालिक शासन के समस्त नियमों के अनुसार वाहन संचालित करना चाहते हैं।इस पूरे मामले में कलेक्टर चंदन कुमार ने खनिज विभाग को जांच के आदेश दिए है व इस पर दोषियों पर उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor