The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने अपनी सुरक्षा लौटा दी,स्कूटी चलाते हुए गई अपनी घर

Spread the love

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक छन्नी साहू ने अपनी सुरक्षा लौटा दी है। शनिवार की दोपहर नांदगांव एसपी आफिस पहुंचकर उन्होंने अपनी सुरक्षा लौटाने के बाद वे अपनी दुपहिया वाहन चलाते हुए रवाना हो गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक मारपीट के मामले में भी वे चर्चा में रही थीं। विधायक छन्नी साहू के पति पर मारपीट और वसूली का आरोप लगा था। अपनी सुरक्षा लौटाने के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस से मुझे फोन आया था, वे मुझे सहयोग करने को कह रहे थे। ऐसे में मैं रेत माफियाओं के सामने अपने परिवार को असुरक्षित महसूस कर रही हूं। इसीलिए मैंने एसपी आफिस पहुंचकर सुरक्षा गार्ड लौटा दी है और स्कूटी से अपने घर जा रही हूं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *