The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गुरु का आशीर्वाद हमारे जीवन के लिए है मूल्यवान : रंजना साहू

Spread the love
“वैभव चौधरी ​की रिपोर्ट”

धमतरी। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ग्राम रांवा में गुरुद्वारा जोड़ मेला का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इसी परिप्रेक्ष्य में इस वर्ष भी जोड़ मेला का आयोजन किया गया इस मेला में धमतरी की विधायक रंजना साहू सम्मिलित होकर गुरुद्वारा में मत्था टेककर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की, उन्होंने शिक्षा, ज्ञान और कौशल की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती के आराधना दिवस बसंत पंचमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु का आशीर्वाद हमारे मानव जीवन के लिए मूल्यवान है क्योंकि गुरु के ज्ञान के बिना जीवन अंधकार के समान होता है। माँ वीणापाणि से प्रार्थना है कि वे हम सबके जीवन को शिक्षा, ज्ञान एवं विवेक के प्रकाश से निरंतर आलोकित करते रहे। विधायक रंजना साहू ने, लंगर में प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम की सहभागी बनकर जेसीआई के द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित होकर समस्त अंचल वासियों से इस शिविर का लाभ उठाने कि बात कहीं। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, जनपद सदस्य मानिक लाल साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, मंडल महामंत्री अमन राव, रेशमा शेख, ममता सिन्हा, फलेश साहू, केशव साहू प्रमुख रूप से मेला में सम्मिलित हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *