The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तालाब में लगातार 6 घंटे तैरकर युवक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Spread the love

दुर्ग। जिले का पुरई गांव जहां एक छोटे से तालाब में तैराकी करने वाले कई बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर के तैराक बन गए पूरे गांव के इसी डोंगिया तालाब में तैर कर कई बच्चों ने दर्जनों मेडल जीते, लेकिन आज का दिन इस गांव के लिए बेहद खास था, क्योंकि गांव के ही एक तैराक ईश्वर ओझा ने लगातार 6 घंटे तैर कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। दुर्ग जिले के पूरे गांव में जबरदस्त माहौल था, हर कोई गांव के बाहर बने डोंगिया तालाब की ओर जाने आतुर था क्योंकि आज उनके गांव का ही एक 17 साल का बेटा लगातार 6 घंटे तक तैरकर इस गांव का नाम पूरे देश भर में रोशन करने वाला है, सुबह 11 बजे से बिना रुके 6 घंटे तक लगातार पैर कर ईश्वर ने खुद को सिद्ध कर दिया की बिना स्विमिंग पूल के बिना बेहतर सुविधाओं के भी गंदे से तालाब में लगातार तैराकी की प्रैक्टिस करने वाले ग्रामीण इलाके के बच्चे भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं। लगातार 6 घंटे तैरने के बाद देर शाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा दिया गया समय खत्म होते ही जब तालाब से बाहर निकाला तो घर वालों ने आरती उतारकर उसका स्वागत किया, लगातार छह घंटे पानी में रहकर ईश्वर का पूरा शहीर कांपता रहा, लेकिन उसके चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास झलक रहा था, कि आखिर उसने वह कर दिखाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *