The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पितईबंद में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परिसर को आम्रपत्र तोरण एवं गुब्बारों से सजाया गया। उल्लेखनीय सर्वप्रथम मां शारदे की प्रतिमा की पूजा अर्चना विधि विधान पूर्वक कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छात्राएं योगिता, हेमलता, पूजा आदि बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तत्पश्चात संस्था के प्रधान पाठक सुनील कुमार पांडे ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बधाई देते हुए बसंत पंचमी पर्व मनाने के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मोटिवेट किया तथा रोज मां शारदे की पूजा करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका चंद्रप्रभा सोनवानी ने सरस्वती मैया की उत्पत्ति की कहानी सुना कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। शिक्षिका योगेश्वरी साहू ने अपने मधुर आवाज से जीवन है अनमोल रे तूने यूं ही गुजारा गीत सुना कर बहुत देर तक बच्चों को बांधे रखा एवं इतिहास में बसंत पर्व के महत्व को भी बतलाया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor