The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यात्रियों से भरी टाटा एस अनियांत्रित होकर पलटी,14 लोग घायल

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। शादी समारोह से वापस लौट रही यात्रियों से भरी एक टाटा एस अनियांत्रित होकर पलट गई। वाहन पर 20 लोग सवार थे इस हादसे में बच्चे समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल है। दो महिलाओं की हालत गम्भीर बताई जा रही है। हादसा सोमवार की सुबह कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर आछीदादर के पास हुआ है । इस दुर्घटना में टाटा एस गाड़ी में 14 लोगो के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को 108 व 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कटघोरा लाया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं ग्राम भेलवाटिकरा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहां से विजयनगर घर वापस जा रहे थे, तभी मोहनपुर के पास पुल के समीप अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की मदद से वाहन से उन्हें बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस हादसे में महिला समेत बच्चे भी घायल है, दो महिलाओं के सिर पर गंभीर चोंटे आई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor