The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला मानस संघ विगत 7 वर्षों से कर रहे हैं धर्म जागर,राजीवलोचन जिला मानस संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । गरियाबंद जिले के मानस मंडलियों का संघ राजीवलोचन जिला मानस संघ गरियाबंद विगत सात वर्षों से लगातार धर्म जागरण, मानस प्रचार, कुरीति उन्मूलन का कार्य करते आ रहा है। इस कार्य को सूचारू गति प्रदान करने के लिए कार्यकारिणी समिति का गठन हुआ है जिसका कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। दो कार्यकाल मुन्नालाल देवदास कोपरा के संयोजकत्व तथा अन्नपूर्णा साहू श्यामनगर के अध्यक्षता में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है। संघ की गतिविधियों में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का पालन करने के उद्देश्य से कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई है। अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल आगामी तीन वर्षों के लिए है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है। अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर गरियाबंद, महासचिव विरेन्द्र कुमार साहू बोड़राबांधा, संयोजक मुन्नालाल देवदास कोपरा,उपाध्यक्ष राजेश्वर विप्रे गरियाबंद ,डोमार पटेल मैनपुर, रोहित जगत छुरा, टीकमचंद सेन रावड़, कोषाध्यक्ष डोमार सिंह साहू कुरुद, संरक्षक महामंडलेश्वर महंत गोवर्धन शरण महाराज(सिरकट्टी आश्रम), परमानंद यादव, श्यामगिरी गोस्वामी, नंदकुमार यादव, खोवालाल शर्मा, अन्नपूर्णा साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजक तरुणा पांडेय, पुष्पांजली सिन्हा, महामंत्री कुमान सिंह ध्रुव, सहसचिव विरेन्द्र सिंह ठाकुर कपसीडीह, प्रचार सचिव दुलारु सिंह ध्रुव, नवेन्द राज साहू, लोकनाथ साहू, गजानंद साहू, होमन यादव, यशवंत भेड़िया, सालिक निषाद, डोमेश्वर विश्वकर्मा, संगठन सचिव हीरालाल पटेल, गिरवर गंधर्व, नूतन साहू पाण्डुका, आनंद राम साहू कुरुद, अरविंद राव चौहान व मीडिया प्रभारी संतोष सोनकर चौबेबांधा, थानुराम निषाद फिंगेश्वर। शेष पदाधिकारियों की नियुक्ति बाद में की जावेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली तथा संघ को अपने लक्ष्यों तक पहुंचाने के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। शपथग्रहण समारोह का आयोजन सिरकट्टी आश्रम कुटेना के सभाकक्ष में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सादगी पूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर छुरा विकासखंड के अध्यक्ष जागेश्वर ध्रुव, गरियाबंद अध्यक्ष टीकेश्वर सिन्हा, फिंगेश्वर अध्यक्ष नंदकुमार यादव सहित अनेक प्रबुद्धगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *