The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भिलाई निगम में जोन अध्यक्षों का चुनाव आज,भाजपा पार्षदों ने चुनाव स्थगित करने की मांग की

Spread the love

भिलाई । भिलाई नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 5 में से 4 जोन के अध्यक्ष का चयन करने के लिए 12 जनवरी यानी आज चुनाव होना है। इस चुनाव में भी पार्षद मतदान अपना अध्यक्ष चुनेंगे। चुनाव की सभी तैयारियां कर ली गई है और इसके बाद भिलाई निगम को पांचों जोन के लिए जोन अध्यक्ष भी मिल जाएंगे। इधर इस चुनाव पर भाजपा पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए चुनाव को स्थगित करने की मांग की है। भाजपा पार्षदों का कहना है कि नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 में स्पष्ट है कि सभापति के निर्वाचन के 7 दिवस के अंदर महापौर परिषद का गठन था। उसके बाद सलाहकार समिति का गठन किया जाना है। इसके बाद ही वार्ड समिति के अध्यक्ष का निर्वाचन होना है। किंतु इससे विपरीत जाकर वार्ड समिति के अध्यक्ष का चुनाव कराया जाना नियम विरुद्ध है। भाजपा पार्षदों ने मांग की है कि जोन अध्यक्ष का चुनाव अभी टाला जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor