The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल होंगे सीएम साय, राज्य की रजत जयंती पर निकाली जाएगी भव्य झांकी

Spread the love

रायपुर।महाराजा अग्रसेन की जयंती अग्रवाल सभा, रायपुर द्वारा 22 सितबंर को मनायी जाएगी । अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि रायपुर को 19 मोहल्लों में बांटा गया है जिसमें मोहल्ले स्तर पर जयंती कार्यकम आयोजित किए गए। जो 7 से 14 सितंबर तक आयोजित किए गए। इसमें मोहल्ले स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया । अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, प्रचार प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल, प्रमोद जैन ने बताया कि 22 सितंबर को अग्रसेवा दिवस, अग्रसेन भगवान की पूजा विशाल शोभा यात्रा के साथ शाम को जयंती का मुख्य कार्यकम होगा। शोभा यात्रा में छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ महतारी की भव्य झांकी भी निकाली जाएगी।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, प्रचार प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल, प्रमोद जैन, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, जयंती प्रभारी आनंद गोयल, शोभा यात्रा प्रभारी कैलाश अग्रवाल ने बताया कि जयंती प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किए जाएंगे और प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा। 22 सितंबर की रात में बालीवुड कलाकार मधुर शर्मा की प्रस्तुति होगी ।
14 सितंबर को सुबह 6 बजे युवा मंडल द्वारा अग्र मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें 2250 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह मैराथन ‘एक दौड़ स्वदेशी की ओर का संदेश लिए हुए थी। यह प्रतियोगिता सर्वसमाज के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें छत्तीसगढ़,ओडिशा, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के लोगों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में पुरस्कार दिए गए ।
जयंती को सफल बनाने हेतु अग्रसेवा दिवस प्रभारी, भोजन व्यवस्था, प्रचार प्रसार, पूजा समिति, पंडाल व्यवस्था, समन्वय समिति, अर्थ व्यवस्था समिति के साथ अनेक समितियां बनाई गई है जयंती को सफल बनाने हेतु अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल की मार्गदर्शन एवं निर्देश पर अग्रवाल महिला मंडल युवा मंडल, युवती मंडल लगातार कार्य में लगी हुई है। कार्यक्रम को सफल बनाने अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जे.पी. अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, हरिवल्लभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष : प्रेम अग्रवाल, मंत्री कमल अग्रवाल, प्रमोद जैन, विनय बजाज, मनोज अग्रवाल, संजय चौधरी, संजय अग्रवाल, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, प्रचार प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल, जयंती प्रभारी आनंद गोयल, शोभा यात्रा प्रभारी कैलाश अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता अग्रवाल, महामंत्री राजरानी बंसल, युवा मंडल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महामंत्री वेदांत अग्रवाल, युवती मंडल अध्यक्ष अग्रवाल, महामंत्री श्रद्धा अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ लगातार लगे हुए है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *