The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

“विश्व पर्यटन दिवस पर बलौदाबाज़ार तैयार ‘टूर दे बलौदा’ के रोमांच के लिए”

Spread the love

बलौदाबाज़ार। बलौदाबाज़ार में 28 सितंबर 2025 को रजत जयंती महोत्सव और विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एक भव्य साइक्लोथॉन “टूर दे बलौदा” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष साइक्लिस्ट भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता की मुख्य बातें:

  • तिथि और समय: 28 सितंबर 2025, सुबह 6 बजे से
  • ओरिएंटेशन वर्कशॉप और किट वितरण: 27 सितंबर को शाम 5 बजे जिला ऑडिटोरियम में
  • पंजीयन की अंतिम तिथि: 20 सितंबर 2025

पुरस्कार:

  • बलौदाबाज़ार जिले के प्रतिभागियों के लिए:
  • पुरुष वर्ग: प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000
  • महिला वर्ग: प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000
  • जिले के बाहर के प्रतिभागियों के लिए:
  • पुरुष वर्ग: प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000
  • महिला वर्ग: प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000
  • विशेष पुरस्कार: यंग राइडर और वेटरन राइडर्स के लिए विशेष पुरस्कार और 10-15 टोकन ऑफ एप्रिशिएशन पुरस्कार

कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने सभी से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor