The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों ने किराना दुकान चलाने वाले ग्रामीण की धारदार हथियार से की हत्या

Spread the love

बीजापुर। बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के गांव केतूलनार में नक्सलियों ने सोमवार की रात एक किराना दुकान चलाने वाले ग्रामीण की हत्या कर दी। किराना दुकान संचालक जगत सोरी 32 वर्ष रात में घर पर सो रहा था। उसी समय नक्सली आ धमके और उसे ले जाने लगे, जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। धारदार हथियारों से लैस नक्सलियों ने जबरिया उसे घर से कुछ दूरी पर ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। ग्राम केतूलनार से परिवार के लोग और ग्रामीणों ने कुटरू थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन अभी तक नक्सलियों ने किस कारण से हत्या की यह पता नहीं चल सका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor