सीनियर सिटीजन समिति ने किया नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा का सम्मान

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।
भारतवर्ष के पूर्वी जोन में झारखंड बिहार उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ चार प्रांतों में 25000 से 50,000 जनसंख्या नगर पालिकाओं में लगातार तीसरी बार पुरस्कृत होने का गौरव नगर पालिका कवर्धा को प्राप्त हुआ है। जिस हेतु देश की राजधानी दिल्ली में नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष ऋषि शर्मा को आमंत्रित किया गया था। अवसर पर नगरपालिका के उपाध्यक्ष जमील भाई, नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा एवं कार्यपालन अभियंता कुर्रे साहब उपस्थित रहे। 12 अक्टूबर ऋषि शर्मा के निवास पर सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा के अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता ,वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर एन के यदु, फील्ड मार्शल मूलचंद देवांगन, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश कुमार पांडे, वरिष्ठ रामशरण चंद्रवंशी एवं ईवन कुमार साहू, वरिष्ठ सदस्य एवं नगर के गौरव श्री आदित्य श्रीवास्तव एवं प्रदेश प्रतिनिधि एस एस जैन ने ऋषि शर्मा का विशाल माला पहनाकर सम्मान किया एवं ऋषि शर्मा जिंदाबाद जय घोष कर शुभकामनाएं एवं भविष्य में उत्तरोत्तर प्रगति करने हेतु शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.