भाजपाईयों ने अटल बिहारी की जन्म जयंती पर उनको किया याद ,सुशासन दिवस के रूप में हुये विविध कार्यक्रम

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती आज भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा सुशासन दिवस के रूप में गरिमामयी ढंग से मनायी गयी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया,वहीं महारानी अस्पताल में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया,भाजपा पार्षद दल ने मरीजों को फल बांटे,व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा गरीबों को कंबल वितरण किया गया,भाजपा नगर मंडल ने आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में पहुँच बुजुर्गो का हालचाल पूछा व उन्हें फल,कपडे़ आदि भेंट किये। भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी के आरंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री किरण देव ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी अजात शत्रु थे, उनका यशस्वी जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है, जो हम सभी कार्यकर्ताओं को सादगी सरलता के साथ संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित होने की दिशा देता है। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, डा.सुभाऊ कश्यप,शिवनारायण पाण्डे,विद्याशरण तिवारी ने भी संबोधित किया व अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं जिला कार्यालय में प्रोजेक्टर व बड़ी स्क्रीन के माध्यम से अटल बिहारी की जीवनी पर वृत चित्र भी दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया।
शनिवार सुशासन दिवस पर हुये विविध कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से लच्छूराम कश्यप,सुधीर पाण्डे,योगेन्द्र पाण्डे,श्रीनिवास मिश्रा,मनीराम कश्यप,संजय पाण्डे,वेदप्रकाश पाण्डे,रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव,अश्विन सरडे,राजेन्द्र बाजपेयी,सुरेश गुप्ता,परीस बेसरा,रामकुमारी यादव,गोदावरी साहू,मायारानी बड़ाई,पुनिता सुनानी अविनाश श्रीवास्तव,आयेन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा,दिगम्बर राव, निर्मल पानीग्राही,राजपाल कसेर,रीना घोष, बी.जयराम,संतोष त्रिपाठी,महेश कश्यप,संजय विश्वकर्मा,रंजीत पाण्डे,रोहित त्रिवेदी,रुपेश जैन,राकेश तिवारी,बबलू दुबे,रौशन झा,मनोज पटेल,विक्रम सिंह यादव,आशुतोष आचार्य, शशिनाथ पाठक,प्रकाश झा,गणेश काले,अनूप जैन, भीम कलवानी,बृजेश शर्मा,भुवनेश्वर ध्रुव,योगेश शुक्ला,विनय राजू,श्रीश मिश्रा,आलेख तिवारी,आंनद झा,अतुल सिम्हा,विनीत शुक्ला, सुरेश कश्यप,अनिमेष चौहान,योगेश ठाकुर,आलोक अवस्थी, सुप्रीयो मुख़र्जी, सतीश बाजपेई, संभु नाग, अतुल कौशल,किशन सेठिया,सूर्यभूषण सिंह,प्रेम यादव,शैलेश श्रीवास्तव,रामकुमार मंडावी,बुधराम करतम,पृथ्वी सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.