The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से 2 ग्रामीणों की मौत हो गई। ये हादसा एनटीपीसी के रेलवे ट्रैक पर घरघोड़ा के समीप कंचनपुर में हुआ है। वही बताया जा रहा है की दोनो मृतक धरमजयगढ़ के पंडरीपानी अम्बिकापुर के रहने वाले है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक रेलवे लाइन में समान सुरक्षा को लेकर रात में ट्रैक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घरघोड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि घरघोड़ा के तिलाईपली कोल माइंस से पुसौर लारा एनटीपीसी पावर प्लांट तक कोयला परिवहन के लिए कंपनी में निजी रेलवे लाइन बिछाई गई है। हाल ही में इस रेलवे ट्रैक पर परिवहन का काम शुरू किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor