The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

घर में लगी ​भीषण आग दो गैस सिलेंडर हुए ब्लास्ट,आगजनी से कोई हताहत नहीं

Spread the love

कांकेर। कांकेर जिले के सिदेसर गांव में एक घर में भीषण आग लगने की खबर आई है। घर में आग लगाने से किचन में रखे दो गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन अभी तक हुई इस आगजनी का कारण नहीं पता लगा पाया है। पुलिस की टीम जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सिदेसर गांव में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी की घर के किचन में रखे दो गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। राहत की बात यह है की इस आगजनी से कोई घायल नहीं हुआ आग लगने के बाद समय रहते ही लोग घर के बाहर भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। लोगों ने इस बात की सूचना फौरन दमकल विभाग को दी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश जारी है। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor