The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस्तीफे से भावुक हुए जिला अध्यक्ष, बताया भाजपा-आरएसएस की साजिश

Spread the love

गरियाबंद। जिले के सबसे बड़े गांव कोपरा में 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस्तीफे को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बीजेपी और आरएसएस की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ऐसा नहीं करेंगे। मुझे इस बात का बहुत दुख है कि उन्होंने इस तरह के गंभीर आरोप कांग्रेस विधायक और पार्टी पर लगाए हैं। यह बात कहते-कहते कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू की आंखों में आंसू भर आए और वो रो पड़े। आखिर में उन्होंने हाथ तक जोड़ लिए। महामंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा कुछ दिन पहले ही जिले के कोपरा पंचायत के 4 जिला महामंत्री, दो ब्लॉक महामंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इन कार्यकर्ताओं ने राजिम से कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे जिस सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। और विधायक उसी सरपंच का साथ दे रहे हैं। जबकि विधायक पर पंचायत पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *