The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजयुमो के हल्ला बोल में पहुँचे प्रदेशभर के युवा व बेरोजगार – बृजमोहन

Spread the love

रायपुर। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशभर के युवाओं से, बेरोजगारों से अपील की है कि 24 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर आयोजित मुख्यमंत्री निवास के घेराव व हल्ला बोल प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने पहुंचे एवं इस वादाखिलाफी, भ्रष्ट तानाशाह सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाये।श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ युवाओ से वोट लेने के लिए अपने जन घोषणा पत्र में घर घर रोजगार – हर घर रोजगार का वादा किया, 10 लाख बेरोजगारों को 2500 सौ रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही, रोजगार आयोग का गठन का झांसा दिया गया, पग-पग में बेरोजगारो के साथ छल किया। प्रदेश के युवा पीढ़ी को नशा में डुबाया जा रहा है। भूपेश बघेल सरकार के इस जनविरोधी नीतियों के खिलाफ, युवा विरोधी मानसिकता के खिलाफ, बेरोजगारो के साथ छल के खिलाफ 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय के सामने गांधी चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करें।श्री अग्रवाल ने प्रदेश भर के युवा एवं बेरोजगारों से आह्वान किया है कि हल्ला बोल पर अधिकारी संख्या में भाग ले वह इस भ्रष्ट एवं तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सड़क पर आए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *