The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeMISC

चलती कार में आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

कोरबा के कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव नेशनल मार्ग पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, जिनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विकास महतो के भाई डॉ. विवेक महतो भी शामिल बताए जा रहे हैं। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *