The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मोपेड में सवार लुटेरे महिला हवलदार की हाथों से मोबाइल छीनकर हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। फाफाडीह चौक के पास मोपेड में सवार लुटेरे महिला हवलदार का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबीक महिला हवलदार वहीं के एक अस्पताल से निकलकर कार के पास जा रही थी। पीली बिल्डिंग की ओर से एक मोपेड पर चार युवक आए। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर हवलदार का मोबाइल छीन लिया। हवलदार लुटेरों के पीछे दौड़ी, लेकिन वे तेजी से निकल गए। पुलिस ने बताया कि महिला हवलदार योगिता साहू कांकेर के नरहरपुर थाने में पदस्थ है। वह अपनी मां का इलाज कराने के लिए रायपुर आई थी। फाफाडीह के निजी अस्पताल में उन्होंने अपनी मां की जांच करवायी। दोपहर 3 बजे मां को लेकर वे अस्पताल से बाहर निकली। वह कार लाने के लिए पार्किंग की ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक मोपेड में चार युवक आए। उनके करीब पहुंचकर मोपेड चला रहे युवक ने रफ्तार धीमी कर दी। उसमें सबसे पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारा और हवलदार की हाथों से मोबाइल छीन लिया। उसके बाद लुटेरे तेजी से फाफाडीह चौक की ओर निकल गए। हवलदार ने शुक्रवार को गंज थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *