The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शव वाहन और स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरदस्त टक्कर,6 लोग घायल दो की हालत गंभीर

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। शव वाहन और स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई थी।इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शव वाहन कटघोरा से शव लेने के लिए कोरबा जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, कटघोरा की मुक्तांजलि वाहन बुधवार सुबह 4.30 बजे कटघोरा से कोरबा के लिए निकली थी। इसी दौरान जब गाड़ी सोलरा के पास पहुंची थी कि उसकी टक्कर सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी से हो गई। हादसे के बाद दोनों ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और स्कॉर्पियो में सवार सभी 5 लोग घायल हो गए। वहीं शव वाहन का ड्राइवर जितेंद्र यादव भी घायल हुआ है।बताया गया है स्कॉर्पियो में भी एक महिला सवार थी। उसे भी गंभीरें चोटें आई हैं। इसके अलावा शव वाहन चालक को भी चोट लगी है। जिसके कारण दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद राहगीरों ने ही डायल 112 की टीम को सूचना दी थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में दोनों ही गाड़ियों को भी काफी नुकसान हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *