Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

खेत में मिली युवक की लाश,शरीर पर मिले चाकू के निशान

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात युवक की चाकू घोंप कर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव के खेत में मिला। घटना की सूचना पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच युवक की पहचान कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी से लगे निमोरा गांव के खेत में कार्तिक मनहरे का शव मिला है। युवक की बीती देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor