The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ठाठापुर धान खरीदी केंद्र में धान की बर्बादी, प्रबंधक की लापरवाही से सैकड़ो क्विंटल धान जमीन पर बिखरा

Spread the love
“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन ने बडी ही सख्ती दिखाई और सुचारू रूप से धान खरीदी की गया। लेकिन ठाठापुर के समिति प्रबंधक को इस कड़ी का कोई असर नही हुआ है। यही कारण है कि लाखो का धान जमीन पर बिखरा पड़ा है। ठाठापुर के धान खरीदी केंद्र में घटिया व खराब बारदाना में धान खरीदा गया। जिसके कारण बारदाना फट गया और जमीन पर बिखरा पड़ा है। समिति प्रबंधक इन धान को अच्छे से रखने ध्यान नही दे रहे है। लाखो का धान कटे फटे बारदाना में खरीदा गया है। इसके कारण धान जमीन पर बगरा पड़ा है। वही कुछ लोग धान की बोरियों को चूहे के काटने से होने की बात करते है। अब समिति प्रबंधक चूहे से धान का नुकसान दिखाकर मोटी रकम की हेराफेरी करने की फिराक में है। लेकिन सरकार व प्रशासन के सख्त होने के बाद भी समिति प्रबंधको पर कोई असर नही हो रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor