The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा तस्करी करते ​महिला आरोपी गिरफ्तार,डेढ़ किलो गांजा जब्त

Spread the love

जशपुर। जिले के सन्नाा थाना क्षेत्र में डेढ़ किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी भरतलाल साहू ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि सन्ना के अटल चौक की रहवासी महिला चिंता देवी अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को रखकर,सन्ना सहित आसपास के इलाके में इसे बेच रही है। सूचना पर पुलिस टीम में संदेही महिला के घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के बाथरूम में छिपा कर रखे गए प्लास्टिक के एक झिल्ली से डेढ़ किलो गांजा जब्त किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध दर्ज करते हुए,पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor