The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब पीने मांगा पैसा,नहीं देने पर युवक पर ताबड़तोड़ हमला,कुरूद के पांच युवक गिरफ्तार

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। कुरूद शराब भट्ठी के पास एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया।जिसमें धमतरी टिकरापारा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपियों ने शराब पीने युवक से पैसा मांगा। नही देने पर टूट पड़े।इस मामले में पुलिस ने कुरुद के पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शाम करीब 4 बजे धमतरी टिकरापारा निवासी पेशे से ड्राइवर सुरेश पिता स्व अजय तिवारी 32 साल चर्रा रोड में संचालित कुरूद शराब दुकान आया था। जहां उत्तम के चखना दुकान के पास कुरूद चंडी पारा के युवक राजा कुर्रे पिता सुरेश कुर्रे उम्र 23 वर्ष ने सुरेश से दारू पीने पैसा मांगा।जिस पर दोनों में विवाद हो गया।जो मारपीट में बदल गई।जिसे लेकर राजा के भाई किस्मत कुर्रे पिता सुरेश कुर्रे उम्र 32 वर्ष और उसके साथी मिथुन बंजारे पिता हरिदास बंजारे उम्र 24 वर्ष चंडी पारा कुरूद, ज्वाला जोशी पिता उमाशंकर जोशी उम्र 19 वर्ष चंडी पारा कुरूद, हकीम खान पिता हनीफ खान उम्र 20 वर्ष इंदिरा नगर कुरूद ने चाकू सहित बैट,लाठी, डंडे से बेदम पिटाई कर दी।जिससे सुरेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस हरकत मे आई,जिला अस्पताल में घायल का बयान के बाद पांचो आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया। टीआई उमेंद्र टंडन ने बताया कि सभी के विरुद्ध प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 307,327, 294, 323, 506,147,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *