Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पाकिटमारी का शिकार हुए युवक का जरुरी दस्तावेजों से भरा पर्स मिला,लौटाने वाले को धन्यवाद ज्ञापित किया

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। शहर में बीते दिनों रथ यात्रा बड़े धूमधाम से मनाया गया,इस बीच भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था, मठ मंदिर से लेकर गौशाला मैदान तक भीड़ ही भीड़ थी। इस दौरान भीड़ का फायदा उठा कर जेब कतरों ने कई लोगों के पाकिटमार दिया वहीं चैन स्नैचिंग की भी घटना सामने आयी। एक व्यक्ति का पर्स चोरी चोरी करने के बाद चोर पैसा निकालकर धमतरी के बस स्टैंड में पर्स फेंक दिया था,इस पर्स पर बस स्टैंड में स्थित अता बिरयानी के संचालक भागवत साहू की नजर पड़ी तब उन्होंने पर्स उठाकर चेक किया तो उसमें से पैन कार्ड आधार कार्ड और परिचय पत्र निकला। जिसके बाद उन्होंने पर्स लोटाने संबंधीत व्यक्ति का पता लगाना शुरु कर दिया। धमतरी के कुछ ग्रुपों में पर्स से निकले दस्तावेज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। तब पता चला कि यह दस्तावेज सौरभ कुमार नामक युवक के हैं। जो रथ यात्रा देखने आया था ,और उसका पर्स चोरी हुआ था,पर्स में मौजूद आधार कार्ड पैन कार्ड एवं परिचय पत्र को सही सलामत अता बिरयानी के संचालक भागवत साहू ने सौरव कुमार को लौटाया,और सौरभ कुमार ने अता बिरयानी के संचालक भागवत साहू धन्यवाद ज्ञापित किया

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor