Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शासन की योजनाओं का किया जायेगा बेहतर क्रियान्वयन-कलेक्टर डाॅ. प्रियंका शुक्ला

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. प्रियंका शुक्ला ने आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रेसवार्ता में मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकता का ध्यान में रखते हुए योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जायेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के अलावा महिला स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे। उचित मूल्य की दुकान, स्कूल एवं आंगनबाड़ी समय पर खुले। बच्चों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले। विद्यार्थियों को कैरियर गाईडेंस प्रदान करने की दिषा में कार्य किये जायेंगे। प्रत्येक स्कूल में एक षिक्षक को नोडल बनाया जायेगा। राजस्व प्रकरणों को त्वरित निराकरण के प्रयास होंगे। वन विभाग के सहयोग से लघु वनोपज के वेल्यू एडिशन का प्रयास किया जायेगा। मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंन कहा कि जिले के समन्वित विकास के लिए लगातार कार्य किये जायेंगे। प्रेसवार्ता में अपर कलेक्टर एस. पी. वैद्य सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor