The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संसदीय सचिव सिंहदेव ने आज मोबाइल मेडिकल यूनिट एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

कोरिया। संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव ने आज विकासखंड बैकुंठपुर में मोबाइल मेडिकल यूनिट एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक के बेहतर संचालन हेतु राष्ट्रीय मोबाईल मेडिकल यूनिट ग्रामीण चलित चिकित्सा ईकाई एम्बुलेंस को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी में रवाना किया गया। कलेक्टर श्याम धावड़े द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन के लिए सरलता से उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इसी दिशा में अब पांचों विकासखण्डों में मोबाइल मेडिकल यूनिट उपलब्ध कराई गई है, जो हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत लोगों तक पहुंचेगी। एम्बुलेंस द्वारा हाट बाजार में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। हाट बाजार क्लीनिक में एनीमिया, मलेरिया, डायरिया, एचआईव्ही, टीबी, लेप्रोसी, बीपी, हाई बीपी, मधुमेह, नेत्र जांच एवं गर्भवती महिलाओं की जांच समेत अन्य मौसमी बीमारियों व कोविड-19 की जांच की जाती है। इसके साथ ही टीकाकरण भी किया जाता है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *