The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ब्रेकिंग : बाइक सवार दो युवक के ऊपर पेड़ का डंगाल गिरा,एक की मौके पर मौत एक गंभीर

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। गुरूवार को भखारा में बिजली आफिस के सामने रास्ते में चल रहे बाईक सवार दो युवक के उपर पेड़ का डंगाल गिर गया। जिससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही भखारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक के उपर गिरे पेड़ को हटाया। सड़क में बीचो बीच पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार कुरूद निवासी भूपेश चंद्राकर अपने दोस्त दावेश साहू के साथ भिलाई से भखारा होते कुरूद जा रहे थे । उसी दौरान बिजली आफिस के सामने एक पेड़ का बड़ा हिस्सा अचानक उनके उपर गिर गया। पेड़ में दबने की वजह से भूपेश चंद्राकर की मौत हो गई और उसका साथी दावेश की हालत गंभीर है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगो का कहना है कि यह पेड़ काफी पुराना है और इसको कटाने के लिए आज ही लोगो ने नगर पंचायत में शिकायत किए थे । ऐसे में नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जिस्से स्थानीय लोगो में नगर पंचायत के खिलाफ काफी आक्रोश है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *