The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट की बाउंड्रीवॉल के ऊपर से कूदकर फरार

Spread the love

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायालय से दुष्कर्म का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। मामला सोमवार दोपहर करीब 2 बजे का है। आरोपी बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिसपर साल 2019 से दुष्कर्म का मामला चल रहा है। सोमवार को इसे दंतेवाड़ा कोर्ट लाया गया था। जहां दोपहर में कोर्ट के कैंटीन में खाना खाने के बाद हाथ धोने गया। मौका देख कर कोर्ट की बाउंड्रीवॉल के ऊपर से कूदकर भाग गया। जिसे भागता देख जवानों ने पीछा भी किया। इधर, दंतेवाड़ा पुलिस को भी इसकी सूचना मिली। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी इलाके में निकली। लेकिन फरार आरोपी का पता नहीं चल पाया। दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि, कोर्ट लाया गया आरोपी चकमा देकर भाग निकला। इसकी सूचना मिली थी।आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *