The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेसी कार्यकर्ता को नक्सलियों ने गोली मार कर मौत की घाट उतारा

Spread the love

बीजापुर। जिले के ताडमेर गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए कांग्रेसी कार्यकर्ता धनश्याम मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। बताया जा रहा है की धनश्याम मंडावी काफी समय से नक्सलियों के निशाने पर था। नक्सली इस पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक करते थे। एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया की बुधवार शाम घनश्याम ताडमेर गांव में एक विवाह के समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, तो उस दौरान माओवादियों को घनश्याम के आने की भनक लगी। इसके बाद करीब आधा दर्जन से अधिक माओवादी गांव पहुंच गए। और उन्होंने धनश्याम को गोली मार दी। हत्या करने के बाद नक्सली जंगल की तरभ भाग गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद रात में ही जवान मौके पर पहुंच गए थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *