The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सराफा दुकान में सेंधमारी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में ढाई साल पहले सराफा दुकान में सेंधमारी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चार किलो चांदी बरामद किया गया है। जब्त चांदी की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। दरअसल, प्रार्थिया सोनाली जैन ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पलक ज्वेलर्स दुकान को दिनांक 16.07.2019 की रात्रि बंद कर घर चली गयी थी। फिर दिनांक 17.07.2019 को प्रार्थिया दुकान खोला तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के पीछे दीवार में एक बड़ा छेद था। दुकान में रखें सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, कवरिंग सामान व अन्य सामान नहीं थे। अज्ञात चोरो ने दुकान में छेद कर दुकान के अंदर घुसकर चोरी की है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 249/2019 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने प्रकरण में अलग-अलग माध्यमों से लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस, सायबर सेल और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना में संलिप्त आरोपी नवीन विश्वकर्मा उर्फ सत्या और शुभांकर पटेल को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *