The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मेडिकल एडमिशन का 30 लाख रुपए का ठगी मामला

Spread the love

बिलासपुर में एक मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के झांसे में एक परिवार 30 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार रोड निवासी हेमंत मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रतिष्ठित कॉलेज का विज्ञापन देखा और अपने बेटे अर्चित मोदी के लिए सीधे एडमिशन कराने के लिए गौरव झा नामक व्यक्ति से संपर्क किया। इसके बाद गौरव झा और उसके साथियों ने हेमंत मोदी को उनके कार्यालय बुलाकर बताया कि उनकी एजुकेशन कंसल्टेंसी पुणे में स्थित है और वे नामी कॉलेजों में 100 प्रतिशत एडमिशन कराने की सुविधा देते हैं। उन्होंने अलग-अलग कॉलेजों के डोनेशन और फीस का भुगतान करने के लिए कुल 30 लाख रुपए का खर्च बताया, जिसे हेमंत मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से किश्तों में उनके बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया। इसके बावजूद एडमिशन का कोई मेल नहीं आया और जब हेमंत मोदी ने संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी मोबाइल बंद बताने लगे। इस पर उन्हें एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं। पुलिस ने हेमंत मोदी की शिकायत पर शिवम शर्मा, विनीत सिंह उर्फ सौम्य राज, गौरव झा, आर्यन अग्रवाल और विराज चोढ़े के खिलाफ धारा 318, 4, 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor